News Room Post

Happy Birthday Shatrughan Sinha: 77 साल के हुए बॉलीवुड के शानदार एक्टर शत्रुघन सिन्हा, जन्मदिन पर बेटी सोनाक्षी और एफटीआईआई ने दी बधाई

Happy Birthday Shatrughan Sinha: हर व्यक्ति की तरह शत्रुघन सिन्हा भी मुम्बई हीरो बनने का अपना सपना लेकर आए थे लेकिन उनके चेहरे पर बने एक निशान ने उन्हें बॉलीवुड का खलनायक बना दिया। बतौर खलनायक इन्हें काफी पसंद भी किया गया। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। ”जली को आग कहते हैं बुझी को राख कहते हैं जिस राख से बारूद बने उसे विश्वनाथ कहते हैं”, यह डायलॉग सुनते ही लोगों के मन में जिसकी छवि सबसे पहले आती है वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के शानदार एक्टर शत्रुघन सिन्हा हैं। इनके हर डॉयलॉग ने लोगों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा का जन्म 09 दिसंबर 1946 को पटना में हुआ था। आज एक्टर का 77वां जन्मदिन है। हर व्यक्ति की तरह शत्रुघन सिन्हा भी मुम्बई हीरो बनने का अपना सपना लेकर आए थे लेकिन उनके चेहरे पर बने एक निशान ने उन्हें बॉलीवुड का खलनायक बना दिया। बतौर खलनायक इन्हें काफी पसंद भी किया गया। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

बेटी सोनाक्षी ने दी बधाई

शत्रुघन सिन्हा की फैमिली की बात करें तो इन्होंने साल 1980 में पूनम सिन्हा से शादी की। जिसके बाद इन दोनों के तीन बच्चे हुए जिसमें बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जुड़वा बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं। शत्रुघन सिन्हा को बॉलीवुज में शॉटगन के नाम से जाना जाता है। इन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद राजनीति में भी हाथ आजमाया था। इनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अपने पिता के जन्मदिन पर बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी उन्हें बधाईयां दी। सोनाक्षी ने शत्रुघन सिन्हा के साथ फोटो शेयर कर लिखा-”जन्मदिन मुबारक हो पापा! आप पर हमेशा गर्व है, और हमेशा आपको गौरवान्वित करती रहूंगी।”

एफटीआईआई ने भी दी बधाई

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने दोस्ताना, कालीचरण, लोहा, नसीब, काला पत्थर, जानी दुश्मन, विश्वनाथ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में इनका काम देख हर कोई इनका फैन हो गया था। वहीं शत्रुघन सिन्हा को नेशनल फिल्म अरकाइव ऑफ इंडिया ने उनके जन्मदिन पर प्यारा सा नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्टर की तस्वीर शेयर कर लिखा- ”दिग्गज अभिनेता #ShatrughanSinha को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। #FTII के पूर्व छात्र, वह अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और शक्तिशाली डायलॉग डिलीवरी के लिए लोकप्रिय हैं। #FlashbackFriday: एफटीआईआई लघु फिल्म, एन एंग्री यंग मैन (1970) से एक दुर्लभ दृश्य।”

Exit mobile version