News Room Post

Bollywood Controversy: फिल्मों में ठुमका लगाने के लिए बॉलीवुड की हसीनाएं लेती हैं इतनी फीस, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारी के साथ-साथ अपने बेहतरीन डांस के लिए भी मशहूर है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं जो बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त डांसिंग स्किल के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड फिल्म में जब तक इनका आइटम नंबर न हो दर्शकों को मजा नहीं आता है। दर्शकों की डिमांड को जानते हुए ये अभिनेत्रियां भी फिल्मों में महज एक डांस करने के लिए करोड़ों की मोटी रकम फीस के तौर पर ले लेती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर करने के लिए कौन सी एक्ट्रेस कितनी फीस लेती है।

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड फिल्मों की काफी पॉपुलर डांसर है। आइटम सॉन्ग करने के लिए ये एक्ट्रेस 80 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा जिन्हें अपने बेहतरीन डांस के लिए ही जाना जाता है। मलाइका अपने एक आइटम सॉन्ग के लिए लगभग डेढ़ करोड़ से 2 करोड रुपए तक की मोटी फीस वसूलती हैं।

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत अपनी खूबसूरती और डांस दोनों के लिए ही जाने जाती हैं। यह एक आइटम सॉन्ग करने के लिए लगभग दो करोड़ रुपए तक लेती है।

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा साउथ इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस हैं। सामंथा एक सॉन्ग करने के लिए लगभग दो करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर अपने बेहतरीन डांस और एक्टिंग दोनों के लिए ही जानी जाती हैं। बेबो फिल्मों में एक आइटम सॉन्ग करने का लगभग 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

नोरा फतेही

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर डांसरोें में नोरा फतेही नंबर वन पर हैं। लोग इनके दीवाने हैं। नोरा एक आइटम सॉन्ग करने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए तक की फीस लेती हैं।

Exit mobile version