News Room Post

Bollwyood Biopic List: बॉलीवुड में हिट रही है खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक, क्या होगा सायना नेहवाला पर बनने वाली फिल्म का हाल?

bhaag milkha bhaag and ms dhoni movie

नई दिल्ली। हाल ही में बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक बनकर तैयार हो गई है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। इसमें परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये पहली बार नहीं है जब स्पॉर्ट्स पर बॉलीवुड में फिल्म (Biopic in Bollywood Films) बन रही है। खेल जगत और वहां के सितारों पर बनी फिल्में या बायोपिक को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हमेशा ऑडियंस से ऐसी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

 ‘साइना’ 

बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ 26 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण अमोल गुप्ते ने किया है। इसके अलावा फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का रोल एक्टर मानव कौल निभाएंगे। इसके अलावा परेश रावल भी अहम किरदार निभाएंगे।

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’

इससे पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को भी काफी पसंद किया गया। जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। ये फिल्म काफी हिट रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। ये फिल्म 104 करोड़ में बनकर तैयार हुई और फिल्म ने भारत में 133 करोड़ की कमाई की। दुनियाभर में फिल्म इस ने 215 करोड़ की कमाई की।

‘भाग मिल्खा भाग’

इसके अलावा मिल्खा सिंह पर ‘भाग मिल्खा भाग’ बनी थी, जिसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में बंटवारे के दौरान कहानी दिखाई गई। मिल्खा सिंह अपने घर से निकले जाने पर चीते की तरह तेज़ दौड़ना सीखता है। ये उनकी असली कहानी पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में ये बताया गया है की उन्हें क्यों ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से जाना जाता है। ये फिल्म 40 करोड़ में बनकर तैयार हुई और फिल्म ने भारत में 109 करोड़ की कमाई की। दुनियाभर में फिल्म इस ने 164 करोड़ की कमाई की।

‘मैरी कॉम’

वहीं, फिल्म ‘मैरी कॉम’ बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर बेस्ड है। इस फिल्म में उनके संघर्ष को दिखाया गया है। ये भी दिखाया गया कि कैसे उन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए भारत के लिए बॉक्सिंग में मेडल जीता। फिल्म में उनकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दिखाई गई है। एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था। ये फिल्म 15 करोड़ में बनकर तैयार हुई और फिल्म ने भारत में 61 करोड़ की कमाई की। दुनियाभर में फिल्म इस ने 88 करोड़ की कमाई की।

‘सांड की आंख’

भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म ‘सांड की आंख’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म धूतर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और प्रखर तोमर 2 महिलाओं पर आधारित है। जो गाओं में रहती हैं। ये दोनों काफी साहसी होती हैं और दूसरी औरतों को भी हौस्लान देती हैं। दोनों ही बंदूक से निशाना लगाने में माहिर होती हैं। फिल्म में उन दोनों की जर्नी दिखाई गई हैं कि कैसे बुढ़ापे में आके दोनों ने देश के लिए शूटिंग में मेडल जीता। ये फिल्म 25 करोड़ में बनकर तैयार हुई और फिल्म ने भारत में 23 करोड़ की कमाई की।

Exit mobile version