News Room Post

NMACC Day 2: नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड का जमावड़ा, दूसरे दिन हुस्न का जलवा बिखेरने पहुंची डीवास

NMACC

नई दिल्ली। नीता और मुकेश अंबानी कल्चरल लॉन्च इवेंट का दूसरा दिन भी शानदार रहा। दूसरे दिन भी बॉलीवुड से लगभग हर स्टार को देखा गया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड से भी कई स्टार्स को देखा गया। बीते दो दिनों से लगातार बी टाउन स्टार्स को इवेंट में अपने जलवे बिखेरते हुए देखा जा रहा है। खासतौर पर इस इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आए हैं, इसके अलावा हॉलीवुड से स्पाइडरमैन स्टार भी इवेंट की रौनक को बढ़ाने के लिए आए। तो चलिए जानते हैं कि इवेंट के दूसरे दिन किस-किस ने शिरकत की और कौन-कौन किस अवतार में दिखा।

देखें कौन-कौन आए….

इवेंट के दूसरे दिन आलिया भट्ट को देखा गया, जो चमकीला-मोतियों से भरा गाउन पहनकर आई। एक्ट्रेस का अवतार फैंस को काफी पसंद आया।

 


ट्रेडिशनल लुक में रेखा भी इवेंट में पहुंची और नीता अंबानी के साथ प्यारी-प्यारी फोटोज क्लिक कराई। इस दौरान एक्ट्रेस बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी।


इवेंट के दूसरे दिन भी निक और प्रियंका का जलवा जारी रहा। प्रियंका मल्टीकलर ड्रेस में नजर आई, जबकि निक ब्लू थ्री पीस में काफी गुड लुकिंग लगे।

इवेंट की शान खान फैमिली ने बढ़ाई। गौरी खान और सुहाना खान ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं जबकि आर्यन खान ब्लैक अटायर में बेहद हैंडसम लगे। खान फैमिली को साथ देखकर फैंस को भी बहुत अच्छा लगा।


सबसे ज्यादा सुर्खियां ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा ने लूटी। सबा इवेंट में रेड अटायर में नजर आईं, जबकि ऋतिक ब्लैक इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखे। मीडिया के सामने दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए-खोए नजर आए।


इवेंट में चार-चांद लगाने के लिए करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों मेचिंग ब्लैक अटायर में दिखे।

 

 

Exit mobile version