News Room Post

Happy Independence Day: देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा बॉलीवुड, तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट कर फैंस को दे रहे शुभकामनाएं

Happy Independence Day: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जन गण मन को मूक भाषा समझाते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। आज भारत देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों की छतों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। देश की आजादी के जश्न के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर तिरंगे की फोटो पोस्ट कर रहा है तो कोई कुछ प्यारी पंक्तियां देश के नाम लिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने किस तरह से आज स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया हैं।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट है सबसे अनोखा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जन गण मन को मूक भाषा समझाते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा-जय हिंद। वहीं सपना चौधरी ने तिरंगा साड़ी पहनकर डांस किया।जिसमें उनकी सादगी बखूबी निखरकर सामने आई।उन्होंने कैप्शन में लिखा- हम मजहब से नहीं बल्कि मुल्क से प्यार करते हैं।वहीं अनुष्का ने अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मिलकर आजादी का महोत्सव सेलिब्रेट किया। विराट और अनुष्का ने बड़ी सी स्माइल के साथ, तिरंगे के साथ फोटो क्लिक की। उन्होंने कैप्शन में लिखा-”हमारी आजादी के 75 साल का जश्न. दुनिया भर के सभी भारतीयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

 


शाहरुख ने लहराया मन्नत में झंडा

शाहरुख ने भी सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारी फोटो पोस्ट की जिसमें वो मन्नत में अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते दिख रहे हैं।वीडियो में गौरी खान, अबराम खान और आर्यन खान नजर आ रहे हैं। सभी ने खुद को व्हाइट ड्रेस अप किया हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी बहुत प्यारा वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथों में तिरंगा है जिसे वो पूरे जोश से लहरा रही हैं।

Exit mobile version