News Room Post

Happy B’Day Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का 57वां जन्मदिन आज,बचपन से ही फिटनेस का रखा पूरा ख्याल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार का बॉलीवुड में सिक्का उछलता है। अक्षय कुमार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, वह खुद में एक ब्रैंड है। अक्षय कुमार ने अब तक अपने अभिनय करियर में एक सेे बढ़ कर एक फिल्में दी है। और उनकी लगभग हर फिल्म हिट रही है। एक्शन फिल्म हो या कॉमेडी या फिर फैमिली ड्रामा हर फिल्म में एक अलग ही छाप छोड़ी है। हर फिल्म में उन्होंने अपन किरदार को बखूबी निभाया है। हालांकि, इस साल अक्षय का प्रदर्शन उतना बेहतरीन नहीं रहा जो इससे पहले हुआ करता था।अक्षय कुमार का आज यानी 9 सिंतबर 1967 को हुआ था। अक्की आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। आइए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में जानते है दिलचस्प बातें-

दिल्ली से की पढ़ाई

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। एक्टर के पिता हरिओम भाटिया आर्मी में ऑफिसर थे, और मां अरुणा भाटिया हाउस वाइफ है। अक्षय दिल्ली के चांदनी चौक में पले बढ़े है। इनके पिता के आर्मी छोड़ने के बाद पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। अक्की ने माटुंगा के डॉन बॉस्को से पढ़ाई की है। बचपन से ही एक्टर को पढ़ाई लिखाई में कम मन लगता था बाद में उन्होंने गुरु नानक खालसा में दाखिला लिया। अक्षय हमेशा से ही फिटनेस फ्रीक रहे है।

अक्षय का वर्कफ्रंट

एक्टर ने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है। अक्षय महीने में 4 फिल्में तो ले ही आते है। अक्षय जिस भी फिल्म को हाथ लगाते है वो हिट होनी ही है। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो ”हेरा फेरी”,”केसरी”,”कटपुतली”,”अतरंगी रे”,”लक्ष्मी”,”भूल-भूलैया” ,”पैडमैन”,”राम सेतु”  ,”कठपुतली” ,”रक्षा बंधन”,”सम्राट पृथ्वीराज”, ”बच्चन पांडे” जैसी अन्य कई फिल्में की है।

Exit mobile version