News Room Post

New Year 2021: बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में अपने फैंस को किया न्यू ईयर विश

new year (1)

नई दिल्ली। आज 1 जनवरी 2021 (New Year 2021) है। इसी के साथ नए साल का आगाज हो गया है। सभी को नए साल से काफी उम्मीदें हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों (Bollywood stars) ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है। साथ ही अपनी फ्यूचर प्लानिंग भी शेयर की है। इनमें अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारें शामिल हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर की है और फैंस को नए साल की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण ने नए साल पर फैंस को दी बधाई।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने साल के पहले दिन उगते हुए सूरज को नमन किया और गायत्री मंत्र भी पढ़ा। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही फैंस को नए साल की बधाई भी दी।

अक्षय कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना ने भी अपनी और अक्षय के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है साथ ही साल 2020 को दफा होने के लिए कहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी।

अनुपम खेर ने भी नए साल की बधाई।

राजकुमार राव ने भी अपने फैंस को नए साल की बधाई दी।

मनोज बाजपेयी ने भी अपने फैंस को नए साल की बधाई दी।

बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है साथ ही फैंस को न्यू ईयर विश किया है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्होंने साल 2021 के लिए शुभकामनाएं दी है।

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहुजा को किस करते हुए एक सेल्फी शेयर की है साथ ही एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है।

मलाईका अरोड़ा ने अपने प्यार अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है। साथ ही वो फैंस को न्यू ईयर की बधाई भी दे रही हैं।

अर्जुन कपूर ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को नई ईयर विश किया और अपने कुछ उद्देश्यों को भी बताया।

Exit mobile version