नई दिल्ली। पूरे देश में आज बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) की पूजा करते हैं। श्रीकृष्ण के मंदिरों में भी आज बड़े पैमाने पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज श्री कृष्ण के लिए व्रत करने का भी विधान है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी जगत में भी इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है।
आज जन्माष्टमी के मौके पर टीवी और फिल्म जगते के सितारें अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल और मनीष मल्होत्रा शामिल हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया- ‘जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’
T 4013 – जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ? pic.twitter.com/Pda0HsbsaX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 30, 2021
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे। कृष्णा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।’
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नज़र आ रही हैं। उन्होंने जन्माष्टमी पर खास तैयारी की है। सोशल मीडिया पर अपने लुक की फोटो भी शेयर की है।