News Room Post

Happy Birthday Badshah: बॉलीवुड के फेमस रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का 37वां जन्मदिन आज, जानिए क्यों हनी सिंह से एक पार्टी में हुई बादशाह की हाथापाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगिंग के बादशाह आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का आज 37वां जन्मदिन है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया कौन है तो हम आपको बता दें कि फेमस रैपर बादशाह का असली नाम अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। रैपर का जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। बादशाह ने बॉलीवुज को एक से एक शानदार गाने दिए है। साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले बादशाह ने रैप की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। आज बादशाह के लाखों फैन है। इनका ऐसा एक भी गाना नहीं है जो आए और ट्रेंड ना करें आज कल युवाओं के फेवरेट लिस्ट में बादशाह का नाम सबसे ऊपर है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

शाहरुख के फैन है बादशाह

बादशाह का उनकी रैप की दुनिया का नाम बादशाह है लेकिन इनका असली नाम आदित्य है इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह शाहरुख खान के इतने बड़े फैन है कि जब रैपर अपना स्टेज नाम सोच रहे थे तब उस वक्त बादशाह फिल्म आई थी तो इन्होंने अपना नाम बादशाह रख लिया था। इसके साथ ही इन्होंने बताया कि इनका बचपन का नाम प्रिंस था तो इन्होंने सोचा कि बादशाह नाम सही रहेगा। इसलिए इन्होंने अपना मंच का नाम बादशाह ही रख लिया।

बादशाह-हनी सिंह के बीच लड़ाई

बादशाह ने हनी सिंह, रफ्तार, इक्का और लिल गोलू के साथ माफिया मुंडीर नाम के एक बैंड से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, यह बैंड साल 2012 में टूट चुका था। इसके बाद बादशाह और हनी सिंह में काफी लड़ाई झगड़े की खबर भी आने लगे थे। बात यहां तक पहुंच गई थी कि दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। हनी सिंह ने अपनी ‘जोरावर’ फिल्म के समय भी बादशाह की नैनो कार से तुलना की थी। जिसकी वजह से इनकी लड़ाई शुरु हुई। हालांकि, खबर ये भी आई थी कि बादशाह और हनी सिंह की दिल्ली के एक पार्टी में हाथापाई भी हो गई थी।

Exit mobile version