News Room Post

Happy B’Day Shakti Kapoor: बॉलीवुड के खलनायनायक शक्ति कपूर का 70वां जन्मदिन आज,सुनील दत्त के कहने पर बदला था एक्टर ने अपना नाम

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खलनायनायक और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले शक्ति कपूर का 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में जन्म हुआ था। एक्टर आज 70वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे है। शक्ति कपूर ने फिल्मों में निगेटिव रोल अदा किया है और लोगों ने एक्टर को इसी रोल में काफी पसंद किया। शक्ति कपूर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता जी दिल्ली में दर्जी का काम करते थे और वह चाहते थे कि उनके बाद शक्ति कपूर भी यही काम करें लेकिन एक्टर को कुछ बड़ा करना था इन्हें अपना करियर एक्टिंग में दिखा और एक्टिंग की ये धुन शक्ति को आज इस मुकाम पर ले आया। तो चलिए जानते है अभिनेता के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बात-

एक्टर का असली नाम

बॉलीवुड के बहुत से एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद अपने नाम को बदला है जिसमें एक नाम और शामिल है वो नाम शक्ति कपूर का है। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है लेकिन सुनील दत्त ने कहा कि यह नाम विलेन के रोल मे फिट नहीं बैठता क्योंकि उस वक्त शक्ति कपूर को संजय दत्त की फिल्म रॉकी में विलेन के किरदार में नजर आने वाले थे।

एक्टर का वर्कफ्रंट

अगर हम शक्ति कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म राजा बाबू,गुंडा,अंदाज अपना अपना,भागम भाग,इंडियन,मजबूर,अंदाज,खुद्दार और हंगामा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। शक्ति कपूर को लोग आज भी क्राइम मास्टर गोगो कहते है क्योंकि एक फिल्म में उनका नाम था।

Exit mobile version