News Room Post

Boney Kapoor: बोनी कपूर को पसंद आया अपना दामाद!, बेटी जाह्नवी की चॉइस पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता बोनी अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान की रिलीज के लिए जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बोनी की फिल्म में बतौर लीड एक्टर अजय देवगन दिख रहे हैं, जो कि फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी ने बेटी जाह्नवी कपूर की पर्सनल लाइफ पर बड़ा खुलासा किया है और एक तौर पर बेटी के रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया है। बोनी ने जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड की तारीफ की है, तो चलिए जानते हैं कि बोनी ने अपने दामाद के बारे में क्या-क्या कहा है।


परिवार का हिस्सा हैं शिखर- बोनी कपूर

ये बात तो सभी जानते हैं कि जाह्नवी कपूर का नाम काफी पहले से शिखर पहाड़िया से जोड़ा जा रहा है। खुद जाह्नवी करण जौहर के शो में अपने और शिखर के रिश्ते पर मुहर लगा चुकी है। अब बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया के अच्छा इंसान बताया है। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी ने जूम से कहा- आई लव शिखर, जब कुछ सालों कर जान्हवी और वो दोनों नहीं मिले, तब भी मैं शिखर के साथ फैंडली था। मुझे कभी लगा ही था कि ये दोनों कभी एक्स हो सकते हैं…लेकिन जब कोई व्यक्ति आपके लिए होता, आपके परिवार के लिए होता है..चाहे किसी भी परिवार के साथ सदस्य के साथ होता है, तो वो घर का हिस्सा होता है और ऐसे इंसान को पाकर हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं।


जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ जाते हैं तिरुपति बालाजी मंदिर

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर एक साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में परिक्रमा करते देखा गया है। इसके अलावा दोनों को कई बार डेट पर स्पोर्ट भी किया गया है लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि जाह्नवी दूसरी बार शिखर को डेट कर रही हैं। पहले दोनों का मिलना करण जौहर की बिल्डिंग में होता था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका, जिसके कुछ सालों बाद दोनों को साथ देखा गया। करण के शो में जाह्नवी ने कहा था कि ये उनके लिए घर वापसी है।

Exit mobile version