News Room Post

Happy Birthday Boney Kapoor: 66 साल के हुए बोनी कपूर, खुशी और जान्हवी कपूर ने तस्वीरें शेयर कर किया पिता को बर्थडे विश

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर आज अपनी 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी का जन्म 11 नवंबर साल 1955 में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट और शानदार फिल्में दी हैं। जिनमें मिस्टर इंडिया, नो एंट्री और जुदाई जैसी फिल्में शामिल हैं। बोनी का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता हैं। उनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर हैं। बेटे अर्जुन कपूर हैं। वहीं बेटियों की बात करें तो खुशी और जान्हवी कपूर हैं।

बोनी कपूर के 66वें जन्मदिन पर उनकी बेटियों ने खास अंदाज में अपने पिता को विश किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बोनी संग अपनी तस्वीरें शेयर कर बर्थडे की बधाई है। खुशी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बोनी और श्रीदेवी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में बोनी श्रीदेवी को गले लगाए नजर आ रहे हैं। खुशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘हेप्पी बर्थडे पापा, लव यू मोस्ट।’

इसके अलावा जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बोनी संग तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हेप्पी बर्थडे पापा, आप दुनिया के सबसे अच्छे आदमी हो।’

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने भी पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही लंबा नोट लिख उनके लिए अपना प्यार भी शेयर किया है।

बोनी कपूर की बात करें तो वो जल्द ही लव रंजन की एक फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक्टर रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में नजर आएंगी।

Exit mobile version