News Room Post

Salman Khan: सुरक्षा घेरे को तोड़ सलमान के पास पहुंचा नन्हा फैन, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि हैरान हो गए लोग

salman khan

नई दिल्ली। जब दिलदार स्टार्स की बात होती है, तो उस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान दोनों का नाम टॉप पर आता है। शाहरुख और सलमान दोनों ही अपने फैंस का बराबर ध्यान रखते हैं और कभी-कभार तो कुछ फैंस से मिलने के लिए भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां एक फैन को देखकर सलमान खान चलते-चलते ही रुक जाते हैं और सिक्योरिटी को भी पीछे हटने का इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

नन्हें फैन के लिए रुके सलमान खान

हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां वो अपने बॉडीगार्ड्स के साथ थे। अचानक चलते-चलते ही सलमान खान बीच में ही रुक जाते हैं और अपने नन्हें फैन की तरफ हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन नन्हा फैन तो सलमान को गले से लगा लेता है। सलमान भी फैन को गले से लगा लेते हैं। दोनों के चेहरों पर प्यारी सी स्माइल में देखी गई। यूजर्स भी सलमान का व्यवहार देखकर काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान खान दिल खोलकर अपने फैन से मिलो हो। सलमान  अपने कैंसर पेशेंट फैन से भी मिलते रहते हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करते हैं।


यूजर्स ने लुटाया प्यार

सलमान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके फैन हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- सुपर्ब सलमान खान क्या कमाल है.. उनका स्टाइल और दिल बहुत अच्छा है। भगवान उन्हें और बड़ा करें। एक अन्य यूजर ने लिखा- माशाअल्लाह, अल्लाह आपको सलामत रखे और बला से बचाए। कुछ लोग एक्टर के लुक के दीवाने हो गए हैं। फैंस को एक्टर की मूंछ बहुत पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- हैंडसम विद मूंछे। ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स आपको वीडियो के नीचे देखने को मिल जाएंगे।

Exit mobile version