News Room Post

राम गोपाल वर्मा को दाउद में नजर आए बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स जैसी हस्तियां?

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) इपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित प्रतिक्रिया की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आए दिन वो कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं और लोग उनकी जनकर क्लास लगा देते है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित ट्वीट किया है जिससे वो एक बार फिर नए बवाल को जन्म दे रहे हैं। राम गोपाल वर्मा को दाउद में बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स जैसी हस्तियां नजर आ रही है।

दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी दी है साथ ही ये भी बताया है कि ये कब रिलीज होगी। इसका मतलब ये हैं कि वो माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। माफिया के ऊपर फिल्म बनना गलत नहीं हैं लेकिन उसको बढ़ावा देना और उसके पक्ष में बातें करना गलत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी लिखा है, जिससे लोग उन्हें ट्विटर पर शेमफुल कह रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में दाऊद इब्राहिम की तारीफ की साथ ही अपनी आने वाली फिल्म डी कंपनी को अंडरवर्ल्ड की महाभारत बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा इस फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज होने की जानकारी दी साथ ही बताया कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये फिल्म अंडरवर्ल्ड की महाभारत है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए बताया कि ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।

वही, अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दाऊद इब्राहिम को बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स के लिए एक दूरदर्शी के रूप में वर्णित करना अजीब लग सकता है, लेकिन तथ्य यह है, उन्होंने डोंगरी में एक सड़क गिरोह को एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाया।

उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी है। कोई उन्हें कह रहा है कि वो बड़ी मुसीबत में फंसने वाले हैं। तो कोई कह रहा है कि ये शर्मनाक है।

यहां देखिए किसने क्या कहा

इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। जिसके मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री राम गोपाल वर्मा के साथ फेडरेशन की 32 यूनियनों में से किसी भी यूनियन का कोई भी सदस्य देश में कहीं भी काम नहीं करेगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का लगभग सवा करोड़ रुपये से ऊपर का बकाया नहीं दिया है। जिसकी वजह से उनके खिलाफ ये बड़ा कदम उठाया गया है।

आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। जिनमें सत्या, रंगीला, आग, कंपनी, सरकार, निःशब्द, भूत और दौड़ जैसी कई चर्चित फिल्में हैं।

Exit mobile version