News Room Post

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: सारी रात गरबा करने आई चांद की चकोरी अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का ठुमका झूमने पर कर देगा मजबूर

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा के नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का एक और नवरात्री स्पेशल गाना रिलीज कर दिया गया है जिसे सुनते ही आपके पैर अपने-आप थिरकने लगेंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं क्या है इस गानें में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता है। आये दिन अक्षरा की एक से बढ़कर एक फ़िल्में और गाने रिलीज होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा के नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का एक और नवरात्री स्पेशल गाना रिलीज कर दिया गया है जिसे सुनते ही आपके पैर अपने-आप थिरकने लगेंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं क्या है इस गानें में खास!!


अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह के इस नए गाने का नाम ”चांद की चकोरी” है। ये गाना एक गरबा स्पेशल सॉन्ग है जिसके बोल हैं- ”चांद की चकोरी नाचेगी सारी रात, बैंया गोरी थामेगी उसका हाथ” गाने के वीडियो में मल्टीकलर चनिया-चोली पहने अक्षरा ऑक्सीडाइज ज्वेलरी और खुले घुंघराले बालों के साथ पारंपरिक गुजराती लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा की खूबसूरती और उनका डांस दोनों ही देखते बन रहा है।

अक्षरा सिंह के इस नए गाने ”चांद की चकोरी” को अक्षरा ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स हिमानी कपूर ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्राजक्ता शुक्रे ने दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह का एक और गाना ”चिट्टा सूट” रिलीज किया गया था। इस गाने में अक्षरा सिंह सुनिधि चौहान और अमित उचाना के साथ कॉलैब किया है।

Exit mobile version