News Room Post

Shark Tank India: सामने आया ‘सस्ता’ शार्क टैंक इंडिया, पनीर ग्रोवर-बबीता पापड़ ने जीत लिया फैंस का दिल, देखें वीडियो

Shark Tank India: शो को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया गया। अब शो का सस्ता वर्जन सामने आया है जिसमें आपको जज भारत दे के संस्थापक पनीर ग्रोवर, भारत की पापड़ रानी, बबीता पापड़, divorrce.com के संस्थापक उत्तपम मिसल और गोट के संस्थापक चमन गुटका देखने को मिलेंगे। सस्ता शार्क टैंक इंडिया का ये वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। शार्क टैंक इंडिया छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो रहा है जहां छोटे उद्यमी अपने आइडिया लेकर शार्क जजों के पास आते थे और जज उनके आइडिया पर निवेश करते थे। इस शो को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया गया। अब शो का सस्ता वर्जन सामने आया है जिसमें आपको जज भारत दे के संस्थापक पनीर ग्रोवर, भारत की पापड़ रानी, बबीता पापड़, divorrce.com के संस्थापक उत्तपम मिसल और गोट के संस्थापक चमन गुटका देखने को मिलेंगे। सस्ता शार्क टैंक इंडिया का ये वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इसको देखने के बाद अपना पेट पकड़ने को मजबूर है।

यूट्यूबर पर छाया वीडियो

दरअसल YouTuber आशीष चंचलानी ने एक सस्ता शार्क टैंक इंडिया बनाया है। जिसमें उन्होंने चारों जजों का नाम बदल दिया है। वीडियो में जजों की मिमिक्री की गई है लेकिन वो भी फनी तरीके से। वीडियो में आप देखेंगे कि उद्यमी एक बॉक्स को लात मारते हुए आता है। उद्यमी अपने प्रोडक्ट का नाम बताता है तेरी मां की फूंक..जो टायरों में हवा भरने का काम करेगा। तभी डिब्बे में से एक आदमी निकलता है जिसका काम होता है टायर्स में हवा भरना। बॉक्स में ये निकला शख्स कहता है कि वो टायर में हवा  नहीं भरेगा क्योंकि उसकी छाती में दर्द है।


फैंस को पसंद आया सस्ता शार्क टैंक इंडिया

इसके अलावा वीडियो में जजों के डायलॉग को भी रिक्रिएट किया गया है जिसमें अश्नीर ग्रोवर का डायलॉग मैं तेरा दोगलापन निकलता हूं। बबीता पापड़ को “मैं आउट हूं”। अब तक वीडियो पर फैंस का दमदार रिएक्शन मिल चुका है। वीडियो को  YouTube पर 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा-“जिस तरह से आशीष चंचलानी ने अश्नीर ग्रोवर की भूमिका निभाई, वह बहुत अच्छी तरह से की गई।  वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- हेट ऑफ यू आशीष चंचलानी।

Exit mobile version