News Room Post

Vikrant Massey Birthday: ‘छपाक’ फेम विक्रांत मेसी का बर्थडे, कभी कॉलेज की फीस भरने तक के नहीं थे पैसे

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत आज बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके हैं। बॉलीवुड में वो सुपरस्टार भले ही न हों लेकिन, ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने दमदार अभिनय के बल पर वो जरूर सुपरस्टार बन गए हैं। विक्रांत आज के दौर में एक ऐसा चेहरा बन गए हैं, जिसे हर कोई पहचानता है। अभिनेता विक्रांत फिल्मों में भले ही सुपरस्टार न बने हों, लेकिन वह ओटीटी के सुपरस्टार जरूर हैं। विक्रांत मेसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को पुणे में हुआ था। विक्रांत आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2004 में टीवी सीरयल ‘कहां हूं मैं’ के जरिए डेब्यू करने वाले विक्रांत मेसी ने ‘धर्मवीर’, ‘बालिका वधू’, ‘कुबूल है’ जैसे कई सीरियल में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान कलर्स के शो बालिका वधु से मिली थी। इस शो में उन्होंने मदन श्याम सिंह का किरदार अदा किया था। विक्रांत का ये शो काफी हिट हुआ था। उसके बाद वो एनडी टीवी इमैजिन के शो ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ में नजर आए थे।

विक्रांत मेसी के फिल्मी करियर की बात करें तो फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘लूटेरा’ से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह ओए सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आए थे। एक सफल एक्टर के रूप में उभरने वाले विक्रांत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ”उनके जीवन में एक ऐसा भी समय था, जब कॉलेज के फीस भरने तक के पैसे उनके पास नहीं होते थे।”

जूतों और परफ्यूम के शौकीन विक्रांत के पास इन दोनों का एक बड़ा कलेक्शन भी है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो विक्रांत ने 18 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड ‘शीतल ठाकुर’ से शादी की है। कहा जाता है, दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

Exit mobile version