News Room Post

Christmas 2023: Santa के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार बॉलीवुड, बी-टाउन सेलेब्स कुछ इस तरह मना रहे जश्न

नई दिल्ली। साल के सबसे आखिरी और फेवरेट फस्टिवल का आगाज हो चुका है। जी हां हम क्रिसमस और न्यू ईयर की बात कर रहे हैं। बॉलीवुड में  क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बहुत ही धूम-धाम के साथ किया जाता है। अब बॉलीवुड गलियारों में सेंटा के स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी है और सेलेब्स ने क्रिसमस की सजावट अपने-अपने तरीके से शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अभी से क्रिसमस की खुशी और चमक देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कि किस-किस स्टार ने क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।

पहले नबंर पर आती हैं शमा सिंकदर…। शमा ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो व्हाइट स्किनी ड्रेस में दिख रही हैं और क्रिसमस ट्री के पास खड़ी हैं। एक्ट्रेस फोटोज में काफी क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और पति के साथ खूब सारी मस्ती की है और इसका सबूत है सारी फोटोज

नेहा धूपिया ने भी एक दिन पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने दोनों बच्चों के साथ क्रिसमिस ट्री को सजाती दिख रही हैं। वीडियो में नेहा और अंगद बेदी ट्री पर गोल्डन बॉल्स लगा रहे हैं और उनके बच्चे भी उनकी मदद कर रहे हैं।

चोपड़ा सिस्टर्स ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों एक्ट्रेस ने अपने घर को लाल रंग में रंग दिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एलए वाले घर की फोटो शेयर की थी, जिसमें रेड सॉक्स और गोल्डन बेल दिख रही थी। वहीं परिणीति ने  क्रिसमस के साथ खाने की लजीज फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का शादी के बाद ये पहला क्रिसमस होने वाला है, जिसके लिए कपल ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। कियारा ने अपनी और सिद्धार्थ की ट्री के साथ फोटो पोस्ट की थी।

Exit mobile version