News Room Post

Nikki Tamboli: बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, वीडियो में किया कुछ ऐसा की छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने शो से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। वो अकेली ही सभी कंटेस्टेंट पर भारी पड़ी थीं। मॉडल निक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी निक्की तंबोली की फोटोज और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अब मॉडल और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है कि जिसे देखने के बाद आपके पसीने छूटना तय है। एक्ट्रेस ने गोवा के बीच से वीडियो शेयर किया और उनका लुक काफी हॉट हैं।

गोवा बीच पर मस्ती करती दिखी निक्की

दरअसल निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाइट ग्रीन कलर की ब्रालेट में नजर आ रही हैं। टॉप के साथ उन्होंने लूज पजामा भी पहना और बालों को खुला छोड़ा है। इस लुक में निक्की काफी हॉट लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी हॉट पोज देती दिख रही हैं और वीडियो के लास्ट में वो कुछ ऐसा करती दिखती हैं कि आप हैरान हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवाएं चल रही हैं और उड़ते बालों को साथ निक्की ग्लैमरस पोज दे रही हैं। वो कभी अपने बालों को सही करती हैं तो कभी मूव करती हैं। निक्की का ये वीडियो वाकई काफी हॉट है।


हॉट मूव्स दिखाती दिखी निक्की

वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस हॉट मूव देकर किस करती नजर आती हैं। निक्की का ये अवतार फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट कर निक्की की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-‘उम्मीद है कि आप मुझे कभी-कभी मिस करते होंगे। कैप्शन का जवाब फैन कमेंट कर दे रहे हैं। कमेंट देखकर लगता है कि वाकई फैंस निक्की को काफी याद कर रहे हैं।

Exit mobile version