News Room Post

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वरुण धवन ऐसे रख रहे अपनी फिटनेस का ख्याल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में अपनी आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ (Jug-Jug Jio) की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए। उनके साथ फिल्म के बाकी स्टार्स भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। फिल्म के निर्देशक राज मेहता (Raj Mehta) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वहीं, वरुण धवन के संक्रमित होने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस का और ख्याल रखना शुरु कर दिया।

फिलहाल वरुण धवन होम आइसोलेशन में हैं। जैसे ही उन्होंने इस खबर को कंफर्म किया, उसके बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। हालांकि वो इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से एक हैं। वो जल्द ही इस संक्रमण से खुद को ठीक कर लेंगे। वो फिटनेस के काफी दिवाने है और उनकी फिटनेस के फैंस दिवाने हैं।

उनके फिटनेस वर्कआउट की बात करें तो वो दिन में 2 बार वर्कआउट करते हैं। वो लगभग डेढ़ घंटे जिम में बिताते हैं। इतना ही नहीं वो शाम को फिर जिम में आते हैं और काफी पसीना बहाते हैं। हालांकि उनकी ये मेहनत पर्दे पर साफ नजर आती है। ऐसे ही वो खुद को इतना फिट नहीं रखते हैं। ऐसे में उनके फैंस ये उम्मीद कर रहे है कि वो जल्द ही खुद को रिकवर कर लेंगे।

अब तक फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ के कई सितारे कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पहले वरुण धवन, नीतू कपूर, निर्देशक राज मेहता और इसके बाद मनीष पॉल संक्रमित हुए। कहा जा रहा है कि जैसे ही मनीष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई वो शूटिंग छोड़कर मुंबई आ गए और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसी के साथ इस फिल्म की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। फिल्म की कास्ट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

Exit mobile version