News Room Post

पवन सिंह को देखने लखनऊ में उमड़ा फैंस का सैलाब, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ एक्टर ने लगाया भोजपुरिया ठुमका

Pawan Singh Latest Video: भोजपुरी सिनेमा में सालों तक अपना सिक्का चलाने के बाद अब पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली है। सिंगर ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 के गाने ''आई नहीं'' के गाने से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और अब पवन सिंह स्त्री 2 की पूरी कास्ट के साथ लखनऊ पहुंचे हैं। एक्टर ने यहां से अपनी कुछ वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक गाने गाये हैं। पवन सिंह का गाया गाना ”लॉलीपॉप लागे लू” आज भी भोजपुरी सिनेमा का चार्टबस्टर गाना है जिसे विश्वभर में लोकप्रियता प्राप्त है। भोजपुरी सिनेमा में सालों तक अपना सिक्का चलाने के बाद अब पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली है। सिंगर ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 के गाने ”आई नहीं” के गाने से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और अब पवन सिंह स्त्री 2 की पूरी कास्ट के साथ लखनऊ पहुंचे हैं। एक्टर ने यहां से अपनी कुछ वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!


पवन सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें पवन सिंह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लखनऊ यूनिवर्सिटी की है जहां बीते दिन स्त्री 2 की स्टारकास्ट श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां उनके साथ पावर स्टार पवन सिंह भी नजर आये। बता दें कि पवन सिंह ने इस फिल्म के गाने ”आई नहीं” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

पवन सिंह का भोजपुरिया ठुमका

इस वीडियो में पवन सिंह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ एक ही स्टेज पर अपने गाने ”आई नहीं” पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह के भोजपुरिया ठुमके को देखकर श्रद्धा और राजकुमार भी पावर स्टार के फैन हो गए। यहां फैंस का हुजूम पवन सिंह, श्रद्धा और राजकुमार राव को देखने पहुंचा था। हर किसी पर स्त्री 2 का फीवर नजर आ रहा है।

बता दें कि स्त्री 2 के गाने ”आई नहीं” को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार, और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। स्त्री 2 इस महीने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version