News Room Post

केंद्र सरकार ने दी कंगना रनौत को सुरक्षा तो आया दलेर मेहंदी का ये रिएक्शन, वीडियो वायरल

Daler Mahndi Kangna Sanjay Raut

नई दिल्ली। संंजय राउत(Sanjay Raut) और कंगना रनौत(Kangna Ranaut) के बीच चल रही जुबानी जंग अब आपत्तिजनक शब्दों तक पहुंच गई है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं कंगना ने इस विवाद के बीच मुंबई जाने का ऐलान किया कि वो 9 सितंबर को मुंबई(Mumbai) आ रही हैं और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोककर दिखाए।

ऐसे में शिवसेना के तेवर देखते हुए गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसको लेकर कंगना ने गृह मंत्रालय का आभार भी जताया। इसके अलावा भाजपा में शामिल हुए दलेर मेहंदी ने भी कंगना का समर्थन करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर हल्ला बोला। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि, कंगना को सुरक्षा मिलने से कुछ कांग्रेसियों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?

इस वीडियो को उन्होंने अपने ट्विटर पर अपलोड किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “केंद्र सरकार द्वारा कंगना रनौत को जब से सुरक्षा उपलब्ध करायी है तब से कुछ कांग्रेसियों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है। 70 साल तक बिना किसी ख़तरे के सैकड़ों कांग्रेसी नेता सुरक्षा का मज़ा लेते रहे शर्मनाक है। कांग्रेस का चरित्र।”

इस वीडियो पर दलेर मेहंदी का लोग समर्थन भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “कंगना के किसी भी बयान में ये नहीं है कि वो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करती है। उनको तो सिर्फ बॉलीवुड में ड्रग्स और नेपोटिज्म से समस्या है। पर इन सबकी वजह से कुछ राजनीतिक दलों को समस्या होने लगी है।”

इसके अलावा देखिए दलेर मेहंदी के इस वीडियो पर लोगों कैसे रिएक्शन दिए…

Exit mobile version