News Room Post

Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की बेटी खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को देती है मात, पिता की पत्नी शिबानी भी है उनकी फैन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर को तो सभी जानते हैं। उनकी बॉलीवुड में एक अलग पहचान है। फरहान अख्तर अच्छे एक्टर के साथ निर्देशक भी है। उन्होंने मनोरंजन के जगत में किए गए अपने काम के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने अभी अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी रचाई। लेकिन क्या आप उनकी बेटी के बारे में जानते हैं? फरहान अख्तर की बड़ी बेटी शाक्या अख्तर भी उनसे कुछ कम नहीं हैं। शाक्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग को आप किसी इंस्टा क्वीन से कम नहीं  आंक सकते है आप। यहां तक कि फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर भी शाक्या के फैशन की दीवानी हैं। शाक्या लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

फरहान की पत्नी शिबानी ने भी किया रिएक्ट

हाल ही में जब उनकी कुछ फोटो सामने आईं तो फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर भी उनकी फोटो पर प्रतिक्रिया करने से नहीं रह पाईं। बता दें कि फरहान अख्तर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। लंबे समय तक शिबानी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी के कर ली थी।

फरहान की पर्सनल लाइफ

शिबानी दांडेकर से शादी करने से पहले फरहान अख्तर लंबे समय तक अधुना बबानी अख्तर के साथ शादी के बंधन में रहे थे। दोनों कपल ने साल 2000 में शादी की थी, तकरीबन 17 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद साल 2017 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और फिर 2022 में फरहान अख्तर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी रचाई थी।

Exit mobile version