News Room Post

Akanksha Dubey Suicide: होटल में संदिग्ध अवस्था में मिला भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव, पुलिस जांच में जुटी

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर ली है। एक्ट्रेस का शव होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 

akansha

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर ली है। एक्ट्रेस का शव होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को एक्ट्रेस का शव बनारस के होटल से बरामद हुआ है, जहां शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं। बता दें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थी, उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस महज 25 साल की थी।

सोशल मीडिया पर थी काफी पॉपुलर

आकांक्षा सोमेंद्र होटल में ठहरी थी, जोकि सारनाथ थाना क्षेत्र के पास है। जानकारी मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आकांक्षा भदोही जनपद के  परसीपुर की रहने वाली थी। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, हालांकि उनके माता-पिता उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। एक्ट्रेस ने दो भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया, जिसमें ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ और ‘वीरों के वीर’ शामिल हैं। आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर थी। उनकी रील्स और फोटोज को फैंस बहुत पसंद करते थे। हालांकि एक्ट्रेस के इस कदम से सभी लोग हैरान हैं।


डिप्रेशन से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

आकांक्षा बीते तीन साल से मुंबई में ही रह रही थीं और काम कर रही थी। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा साल 2018 में डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था फील्ड में आए नए लोगों के साथ इंडस्ट्री के लोग अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं, जिससे उनका हौसला टूटता है।

Exit mobile version