News Room Post

Pandit Birju Maharaj: कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, अदनान सामी और मालिनी अवस्थी समेत इन हस्तियों ने जताया शोक

Pandit Birju Maharaj: बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। बिरजू महाराज की शख्सियत की बात करें तो ये ऐसी शख्सियत रहे हैं जो तर्क से परे मानी जाती है। वहीं, अब उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों ने जताया शोक जताया है।

birju maharaj

नई दिल्ली। कथक डांस के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है रविवार को देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। बिरजू महाराज की शख्सियत की बात करें तो ये ऐसी शख्सियत रहे हैं जो तर्क से परे मानी जाती है। वहीं, अब उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।

अदनान सामी और मालिनी अवस्थी समेत इन हस्तियों ने जताया शोक

प्रसिद्ध सिंगर अदनान सामी ने बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनको शांति मिले।’।

भोजपुरी लोक गायक मालिनी अवस्थी ने भी बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है। मालिनी अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए। आह!अपूर्णीय क्षति है यह, ॐ शांति’।

भाजपा के सांसद रवि किशन ने लिखा, ‘नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजु महाराज जी वज्रपात लाखों शिष्य नृत्य संस्कृति सबको सुना कर चले गए में उनका बहौत बड़ा fan था सुबह आँख खुली ये दुःखद खबर ना बीमार थे ना कुछ रात नाती पोते के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे ..दुःखद’।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति के प्रवर्तक थे। उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’

पंडित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी देते हुए उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12:15-12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद जब उन्हें 10 मिनट के अंदर अस्पताल ले आए लेकिन तब तक उनका निधन हो गया था। इसके आगे उनकी पोती रागिनी महाराज ने कहा कि, ‘उन्हें गैजेट्स से प्यार था, वो हमेशा कहते थे कि डांसर नहीं होते तो मैकेनिक होते, मेरे दिमाग में उनकी छवि हमेशा मुस्कुराती रहेगी’।

Exit mobile version