News Room Post

Ruchismita Guru: आकांक्षा दुबे के बाद के उड़िया की रुचिस्मिता गुरु की मौत, रिश्तेदार के घर में ही मिला शव

नई दिल्ली। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को बड़ा झटका दिया था। आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली थी महज 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मृत्यु की खबर ने उनके फैंस को काफी दुख पहुंचाया हैं। आकांक्षा दुबे के निधन की खबर से फैंस उभरे नहीं थे कि उन्हें एक और बड़ा झटका मिल गया। उड़िया एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। इनकी मौत की खबर से सिंगर के फैंस और उड़िया इंडस्ट्री गम में डुबा हुआ हैं।

रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या

खबरों की मानें तो रुचिस्मिता गुरु को अपने एक रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया है। एक्ट्रेस का शव कमरे में लटका हुआ मिला हैं। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस वहां तुरंत पहुंची और वह सच का पता लगाने में जुटी हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम की खबर आने के बाद ही पता चल पाएगा कि एक्ट्रेस की मौत की असली वजह क्या हैं। खबरों के मुताबिक पुलिस घर वालों से इस बारे में पूछताछ करेगी कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि अभिनेत्री को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा और अपनी ही जान की कुर्बानी देनी पड़ी।

परिवार में विवाद चल रहा था

रुचिस्मिता गुरु की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर के रख दिया हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब आस पड़ोस के लोगों से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि एक्ट्रेस के परिवार में कुछ विवाद चल रहा था जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। अभिनेत्री सुड़ापाड़ा में अपने मामा के यहां रहती थी। रुचिस्मिता गुरु बेहतरीन सिंगर के साथ अच्छी एक्ट्रेस भी थी इन्होंने कई स्टेज परफॉर्मेंस भी दी हैं।

Exit mobile version