News Room Post

Deepika Padukone: आखिर MAMI चेयरपर्सन का पद दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ा, बताई वजह

नई दिल्ली। साल 2019 में मामी (MAMI) फिल्म फेस्टिवल की बैठक हुई थी, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संगठन की नई अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्हें किरण राव की जगह दी गई थी। लेकिन अब लेटेस्ट खबर ये है कि एक्ट्रेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके लिए उन्होंने कारण दिया है कि वो ध्यान नहीं दे पा रही इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया। साथ ही उनका कार्यकाल भी अब समाप्त हो गया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने लिखा, ”MAMI के बोर्ड में होने और चेयरपर्सन के रूप में सेवा देना एक समृद्ध अनुभव रहा है। एक कलाकार के रूप में यह दुनिया भर के सिनेमा को और प्रतिभा को एक साथ से मुंबई लाना उत्साहित भा रहा था। मुंबई जो कि मेरा दूसरा घर।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”मुझे हालांकि अहसास हुआ है कि अपनी वर्तमान स्थिति के साथ, मैं MAMI को अविभाजित फोकस और ध्यान देने में असमर्थ रहूंगी।’ दीपिका पादुकोण ने अपनी स्थिति बताते हुए इस पद से विदा ले लिया है। वो चाहती हैं कि MAMI सबसे अच्छे हाथों में रहे और अकादमी के साथ उनका बंधन, रिश्ता जीवन भर रहेगा।”

बता दें कि, जब उन्हें MAMI चेयरपर्सन का पद दिया गया था तो उन्होंने बताया था कि ये एक बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी थी। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका अगले हफ्ते से शाहरुख खान के साथ पठान की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Exit mobile version