News Room Post

Kangana Ranaut On Deepika: ऑस्कर में दीपिका पादुकोण ने भारत का किया प्रतिनिधित्व तो कंगना रनौत ने लिखी ऐसी बात, अब हो रही खूब चर्चा

Kangana Ranaut on Deepika: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूब सराहना भी की जा रही है। अब बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल यानी कंगना रनौत ने भी तारीफ की है। तो चलिए क्या कहा है कंगना रनौत ने चलिए दिखाते हैं आपको...

Kangana Ranaut On Deepika

नई दिल्ली। बीते रविवार, 12 मार्च 2023 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर आयोजित हुआ जिसका प्रसारण भारत में आज एक दिन बाद 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे से किया जा रहा है। भारत की तरफ से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं हैं। ऑस्कर से एक्ट्रेस के कई वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें वो अपने लुक और सादगी भरे अंदाज के साथ भारत की शान बढ़ा रही है। एक्ट्रेस के इस समारोह से जो वीडियोज सामने आए हैं उसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। भारत का जिस तरह से एक्ट्रेस प्रतिनिधित्व किया वो काफी सराहनीय है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूब सराहना भी की जा रही है। अब बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल यानी कंगना रनौत ने भी तारीफ की है। तो चलिए क्या कहा है कंगना रनौत ने चलिए दिखाते हैं आपको…

क्या कहा है कंगना रनौत ने…

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कंगना रनौत ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट कर पहले तो एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की। फिर आगे एक्ट्रेस ने भारत की महिलाओं की प्रशंसा की। अपने ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ ऑस्कर में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही है। जिस तरह से वो पूरे देश की तरफ से वहां खड़ी हैं वो सरल नहीं है। अपने कंधों पर पूरे देश की शान को संभालना और कॉन्फिडेंट होकर बोलना काफी कठिन है। दीपिका ने जिस तरह वहां देश के मान को संभाला वो दर्शाता है कि भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा सफल और बेस्ट हैं’।

RRR गाने की दुनियाभर में धूम

95वें ऑस्कर 2023 समारोह में भारतीय फिल्म RRR ने धूम मचाई है। एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने नाटु नाटु को बेस्ट सॉन्ग ओरिजिनल कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल हुआ है।


जानकारी के लिए बता दें कि इस साउथ फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मेन रोल में थे। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1250 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब ऑस्कर मिलने के बाद फिल्म की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है।

Exit mobile version