News Room Post

Covid-19: दीपिका पादुकोण हुईं कोरोना पॉजिटिव, परिवार के साथ समय बिताने के लिए गई थीं बेंगलुरु

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण अब कोरोना पॉजिटिव (Deepika Padukone Corona Positive) पाई गई हैं। फिलहाल, वो परिवार के साथ बेंगलुरु में हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हैं। इसी वजह से वो संक्रमित हो गई।

पिछले महीने ही दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया था। वो अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु रवाना हुए थे। आपको बता दें कि दीपिका की फैमिली कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुई थी।

उनके पिता प्रकाश पादुकोण का बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है। प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्‍त विमल कुमार ने बताया, ”10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्‍नी उजाला और उनकी दूसरी बेटी अनीषा को लक्षण महसूस हुए और उन्‍होंने अपना टेस्‍ट कराया। सभी का रिजल्‍ट पॉजिटिव आया।”

फीवर नहीं हो रहा था कम

उन्होंने आगे बताया कि ”कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी प्रकाश का फीवर कम नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें शनिवार को हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया। फिलहाल वो अभी वह ठीक हैं। पत्‍नी और बेटी फिलहाल घर पर हैं। उम्‍मीद है कि 2 से 3 दिनों में प्रकाश डिस्‍चार्ज हो जाएंगे।”

Exit mobile version