News Room Post

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से दीपिका पादुकोण का पहला लुक आया सामने, ‘शक्ति शेट्टी’ बनकर आग लगा रहीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को धमाकेदार सरप्राइज दिया है। जी हां, ‘पठान’ की ‘रुबिया मोहसिन’ अब लेडी सिंघम बनकर आग लगाने आ रही हैं। दीपिका ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अपना पहला लुक जारी कर दिया है। ‘सिंघम अगेन’ बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त स्टंट-एक्शन फिल्मों के लिए जाने जानें वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी क़िस्त है। सिंघम के पहले दो पार्ट में सुपरस्टार अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सिंघम में जहां अजय के साथ काजल अग्रवाल नजर आईं थी तो वहीं सिंघम 2 में अजय और करीना की जोड़ी को लोगों ने पर्दे पर देखा था। अब इसके तीसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की एंट्री ने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। तो आइए जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ से दीपिका पादुकोण के लुक के बारे में…

दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सिंघम अगेन’ से अपना पहला लुक शेयर किया है। दीपिका ने दो फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस लेडी पुलिस इंस्पेक्टर के गेटअप में एक गुंडे के मुंह के अंदर पिस्टल डाले नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी टशन में स्वैग के साथ नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में कई गुंडे ढेर पड़े हैं। पोस्टर में एक पुलिस वैन भी नजर रही है।  इसी के साथ बैकग्राउंड में कुछ घरों में आग लगी हुई है जो धू-धू कर जल रहे हैं, जिससे रोहित शेट्टी का चिर-परिचित अंदाज भी साफ़ नजर आ रहा है।

रणवीर ने किया दिल खुश कर देने वाला कमेंट

दूसरी तस्वीर में दीपिका माथे पर बन्दुक लगाए खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्शन के साथ दीपिका की बेतहशा ब्यूटी भी नजर आ रही है। ‘सिंघम अगेन’ से अपने लुक को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ‘शक्ति शेट्टी से मिलिए’ दीपिका की इस पोस्ट पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है रणवीर ने लिखा है- ‘आग लगा देगी।’ वहीं फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी दीपिका पादुकोण का लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे ब्रूटल और वायलेंट शक्ति शेट्टी से… मेरी लेडी सिंघम’ रोहित के इस पोस्ट पर भी कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- ‘रे देवा…आली रे आली।’

दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण की रोहित शेट्टी के साथ ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साल 2013 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस में एक साथ काम किया था। रोहित शेट्टी की इस मच अवेटेड फिल्म में इस बार एक्टर अजय देवगन, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में होंगे वहीं फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का एक स्पेशल कैमियो होगा।

टाइगर और अर्जुन बनेंगे विलन!

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बहरहाल, इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अगले साल 2024 में 15 अगस्त के मौके पर सिनेमघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version