News Room Post

Dharmendra: धरमपाजी ने लोगों को फिट रहने की दी सलाह, वीडियो देख यूजर्स ने लुटाया प्यार

नई दिल्ली। अपने फेवरेट एक्टर को बूढ़ा होते देखना किसे पसंद होगा। लेकिन कहते हैं ना हर किसी को एक ना एक दिन बूढ़ा तो होना ही है। बॉलीवुड के शानदार एक्टर धर्मेंद्र जिनका नाम ही काफी है। धर्मेंद्र ने कई शानदार फिल्में की है। अब एक्टर भले ही फिल्म में ना दिखते हो लेकिन आज भी लोग उन्हें काफी पसंद करते है और उनकी एक झलक पाने के लिए संघर्ष करते है। ऐसे में एक्टर ने भी अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैंस को अपने डेली रूटीन के बारे में बताते दिख रहे है।


धरमपाजी ने लोगों को फिट रहने को कहा

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने बताया कि वह सुबह 4.30 बजे उठ जाते है। फिर ऊपर वाले को याद करते है फिर अपने सभी फैंस को दुआएं देते है। फिर अपने प्यारे से पुल में चले जाते है। फिर आधे घंटे वहां समय बिताते है। एक्टर ने बताया कि गर्म पानी है और उनके पसीना भी आ रहा है। एक्टर ने बताया उनकी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। धर्मपाजी आगे कहते हैं कि लव यू ऑल। सब लोग खुश और सेहतमंद रहिए। एक्टर के आउटफिट से लग रहा है कि वह बस शावर लेकर पहुंचे है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं एक्टर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने लिखा हम भी आपसे प्यार करते हैं। धरम पाजी। इस उम्र में यह स्विमिंग और फिटनेस शासन बहुत प्रेरणादायक है,आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। वहीं एक यूजर ने लिखा बहुत ज्यादा हैंडसम और डैशिंग थे ये अपने जमाने में। आज भी पुरानी फिल्में देखो यार क्या आकर्षण था इनका। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा पुराने दिनों में सुंदर आदमी हमेशा लंबी उम्र रहो। वहीं एक यूजर ने कहा भगवान आपको लंबी उम्र दे सर।

Exit mobile version