News Room Post

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: क्या रोमांटिक वेकेशन पर निकले जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया! एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

JANHVI KAPOOR

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बी टाउन की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने करियर में भी अच्छा कर रही हैं। आखिरी बार जाह्नवी को वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर पाई थी लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जाह्नवी को एयरपोर्ट पर कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कपल रोमांटिक छुट्टियों के लिए रवाना हो रहा है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कथित कपल

हाल ही में एयरपोर्ट पर जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके पर जाह्नवी ने लाइट पिंक को-ऑर्ड सेट पहन रखा था, जबकि शिखर ब्लू शर्ट और डेनिम पैंट में दिखें। हालांकि दोनों के समय में कुछ ही देर का अंतराल था। दोनों को साथ देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्यूट कपल साथ में वेकेशन पर जा रहा है। बता दें कि जाह्नवी या शिखर की तरफ से रिश्ते पर अभी मुहर नहीं लगाई गई है लेकिन शिखर को बहुत सी जगहों पर एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में कपल को साउथ के तिरुमाला मंदिर में साथ में दर्शन करते हुए देखा गया था। दोनों को अंबानी के गणपति विसर्जन के दौरान भी साथ में देखा गया था।

सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं शिखर पहाड़िया

इसके अलावा शिखर पहाड़िया को एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर के साथ भी इवेंट में देखा गया है। दोनों को मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में स्पॉट किया गया था,जिसके बाद से बाजारों का रुख और ज्यादा गर्म हो गया था। बता दें कि शिखर पहाड़िया कोई छोटा नाम नहीं है, वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

 

Exit mobile version