News Room Post

Sherlyn Chopra: कंगना के शो में हो रहा हिंदुओं से भेदभाव! शर्लिन चोपड़ा ने पूछा- सेक्युलर देश में हिंदुओं के साथ नाइंसाफी क्यों?

SHERLIN

नई दिल्ली। बोल्ड और ग्लैमरस फिल्म और फोटोज के लिए जानी जाने वाली अदाकारा और मॉडल शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि वो इस बार किसी हॉट फोटो को लेकर नहीं बल्कि अपने एक स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में आई हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कंगना रनौत और लॉकअप शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर पर निशाना साधा है। उन्होंने लॉकअप के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। यूजर्स ने भी मॉडल का समर्थन किया है और कमेंट कर एकता कपूर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने साधा एकता कपूर पर निशाना

ये बात तो सभी जानते हैं कि कंगना का शो लॉकअप ओटीटी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला शो बन चुका है। शो में रोजाना कुछ न कुछ ऐस देखने को मिल रहा है जिसको लेकर विवाद हो ही जाता है। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि ईद के मौके पर सभी मुस्लिम कैदियों को पहनने के लिए नए कपड़े दिये थे। कैदियों ने ईद के दिन नए कपड़े पहनकर ही सभी टास्क को किया था। हालांकि जो हिंदू कैदी से उन्हें कैदियों के कपड़ों में ही रखा गया था। इसी बात को शर्लिन चोपड़ा ने एकता कपूर पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-डियर @EktaaRKapoor जी, लॉकअप शो के लिए आप को बधाई!एपिसोड 68 देखकर पता चला की आप के शो में ईद के दिन मुसलमान कैदियों ने त्योहार के कपड़े पहनकर ईद मनाया लेकिन उसी दिन हिंदू क़ैदियों ने अक्षय तृतीया मनाया कैदियों के यूनिफ़ॉर्म में।भारत जैसे सेक्युलर देश में ये नाइंसाफी क्यों?


यूजर्स कर रहे सोशल मीडिया पर कमेंट

यूजर्स भी शर्लिन के स्टेटमेंट का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-हिन्दू इंसान थोड़े न हैं… वे तो काफ़िर हैं और काफिरों को इस दुनिया में भी रहने का हक नहीं!!वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-सेक्युलर केवल मुसलमान समर्थन के लिए बनते है।सेक्युलर केवल हिंदू लोग ही बनते है,मुसलमान ना सेक्युलर बनते है..ना ही हिंदू समर्थन के लिए कोई सेक्युलर बनता है..100% सत्य है Fact। ऐसे तमाम तरह से कमेंट्स से सोशल मीडिया भरा हुआ है।

Exit mobile version