नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं। देखते ही देखते उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद सुंदर और बोल्ड नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को दिशा ने एपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं साथ ही लुक को वो ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट कर रही हैं। साथ ही उनपर किया गया मेकअप भी पूरे उनके फेस पर चार चांद लगा रहा है। इस तस्वीर में वो अपने मंडे मूड में नजर आ रहा हैं।
उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई उनकी तारिफ कर रहा है साथ ही उनकी ब्यूटी सीक्रेट भी पूछ रहे हैं। बकता दें कि हाल ही में वो बिग बॉस में फिल्म राधे की प्रमोशन करने आई थी। जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती और डांस किया। इस फिल्म की बात करें तो इसमें रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। राधे को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसके अलावा वो फिल्म ‘एक विलेन 2’ में भी नजर आएंगी। जिसके लिए वो फिल्म निर्माता मोहित सूरी के साथ फिर से जुड़ने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि दिशा ने अपनी 2020 की फिल्म मलंग में सूरी के साथ सहयोग किया। दिशा केटीना में भी दिखाई देंगी, जो एकता कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं।