News Room Post

Disha Patani का बोल्ड विंटर लुक हो रहा वायरल, सुपर क्रॉप हाईनेक स्वेटर में आईं नजर

disha

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वो जो लुक कैरी करती हैं। वो लुक वायरल हो जाता है। वो हमेशा ही अपने फैशन गोल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी सर्दियों में उनका विंटर फैशन गोल्स देखने को मिला है। सोमवार को उन्हें पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। जिसमें उनका बोल्ड विंटर लुक देखते ही बन रहा है।

                                               फोटो क्रेडिट-विरल भयानी

उनके इस बोल्ड लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वो काले रंग की कैपरी और क्रीम कलर के हाईनेक वाले सुपर क्रॉप स्वेटर के साथ व्हाइट रंग का स्ट्रैपलेस टॉप पहने नजर आईं। ये स्वेटर फैशन ब्रांड SHEIN का मालीम होता है, जिसकी कीमत लगभग 1500 रुपये है। उनका ये लुक काफी शानदार और बोल्ड है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले उनका एक और विंटर लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो ग्रीन कलर के स्वेटर को पहनी नजर आई थी। ये स्वेटर टर्टल नैक में था जो उनपर काफी फब रहा था। दिशा में काफी खूबसूरत लग रही थी। ये फोटो उनके जापान वेकेशन की है।

उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो, दिशा सलमान खान की आने वाली फिल्म राधे में नजर आने वाली है। जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी होंगे। ये फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है। आपको बता दें कि इससे पहले दिशा सलमान कान के साथ फिल्म भारत में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

Exit mobile version