नई दिल्ली।दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी का सबसे क्यूट कपल है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी-प्यारी वीडियो एक साथ शेयर करते हैं। फैंस भी कपल पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब कपल ने सोशल मीडिया पर एक गेम शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इसके साथ ही दिव्यांका और विवेक की एनिवर्सरी भी है तो चलिए जानते हैं कि कपल शादी के 8 साल बाद भी किस गेम को एंजॉय कर रहा है।
पति के साथ दिव्यांका की मस्ती
दिव्यांका ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पति विवेक के साथ गेम खेलती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि उन्होंने अभी अपना वर्कआउट पूरा किया है लेकिन उन्हें बच्चों का बनाया ये गेम दिखा, तो सोचा कि इसे खेलकर देखते हैं। जिसके बाद दिव्यांका गेम को खेलती हैं और फिर विवेक भी गेम को खेलते हैं।
दोनों को बच्चों की तरह कूदते देखा गया। वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा- वर्कआउट के बाद हम कैसे शांत होते हैं… वैसे, हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सरी लव विवेक दहिया…. प्यार और पागलपन को बधाई। पोस्ट यूजर्स को भी पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि -उम्र चाहे कुछ भी हो लेकिन बचपना नहीं छोड़ना चाहिए।
पति विवेक ने भी लुटाया प्यार
पोस्ट पर खुद विवेक ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- हमारी सालगिरह के लिए मेरे मन में और भी खेल हैं। अपनी शूटिंग खत्म करो और घर आओ। एक यूजर ने लिखा- हमेशा के लिए सबसे अच्छी जोड़ी…और दुनिया में मेरी पसंदीदा जोड़ी। काम की बात करें तो एक्ट्रेस सीरियल्स को छोड़ ओटीटी पर फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस पहले ही ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला सीरीज में दिख चुकी है। एक्ट्रेस की नई ओटीटी फिल्म ‘द मैजिक ऑफ शिरी जुलाई में रिलीज होने वाली है।