News Room Post

TV Serials Update 9 September 2022: अभिमन्यु-अक्षरा की लव स्टोरी का विलेन बनेगा डॉ कुणाल तो कुंडली भाग्य में आएगा मेजर ट्विस्ट

TV Serials Update 9 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु पूरी रात और दिन होटल के बाहर इंतजार करता है और माया से भी मिलता है। अभिमन्यु माया से कहता है कि ये आवाज तुम्हारी नहीं है। माया कहती है कि आवाज उसकी ही है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अभिमन्यु को पक्का यकीन हो गया है कि आवाज अक्षरा की है। अभिमन्यु अक्षरा को ढूंढने के लिए दोबारा होटल पहुंच जाता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि  अभिमन्यु माया से मिलता है और पहचान लेता है कि आवाज उसकी नहीं है। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ और अर्जुन के बीच नोकझोंक होती है। ऋषभ अर्जुन से प्रीता और उसके बीच न आने के लिए कहता है, ऐसे छोटे झगड़े होते रहते हैं।

अभिमन्यु का होगा एक्सीडेंट

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु पूरी रात और दिन होटल के बाहर इंतजार करता है और माया से भी मिलता है। अभिमन्यु माया से कहता है कि ये आवाज तुम्हारी नहीं है। माया कहती है कि आवाज उसकी ही है। माया को अभिमन्यु एक नजर में ही पसंद आ जाता है। अभि अगली सुबह माया का पीछा करता है और इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो जाता है। अक्षरा अभिमन्यु को ऐसी हालत में देखकर परेशान हो जाती है। डॉ कुणाल अक्षरा को अभि के पास जाने से रोकता लेकिन अभि डॉ कुणाल को थप्पड़ जड़ देती है और सीधा अभिमन्यु के पास पहुंच जाती है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉ कुणाल अक्षरा और अभि को अलग करने की कोशिश करेगा।

अर्जुन प्रीता के बीच होगा डांस कॉम्पिटिशन

वहीं कुंडली भाग्य में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रीता और अर्जुन के बीच डांस कॉम्पिटिशन होता है। सभी लोग बताते हैं कि प्रीता एक बहुत अच्छी डांसर हैं।र्जुन और प्रीता एक दूसरे को डांस के लिए चैलेंज करते हैं। लड़कों और लड़कियों के बीच डांस कॉम्पिटिशन होता है। दोनों डांस करते हैं और इसी बीच अर्जुन सब कुछ भूल कर प्रीता के साथ डांस करता है और अपने प्यार को फील करता है। अंजलि अर्जुन के लिए परेशान हो जाती है। प्रीता के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग देखकर उसे जलन होती है। वो अर्जुन को उसका बदला याद दिलाती है। शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा कि अंजलि अब अर्जुन को पसंद करने लगी है।

Exit mobile version