News Room Post

Dream Girl 2 teaser OUT: ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ रिलीज, लाल साड़ी में कमर बलखाती हुई आई पूजा लेकिन अधूरा रह गया दीदार!

Dream Girl 2 teaser OUT: ये फिल्म साल 2019 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान ने करम और पूजा का दोहरा किरदार निभाया था। जिसमें वो दिन में एक साधारण से लड़के करम थे, लेकिन रात होते ही कॉल सेंटर में काम करने वाली पूजा बन जाते थे। जो कि रात में तन्हा और अकेले मर्दों से फ़ोन पर प्यार भरी बातें करती थी। पूजा के इस कारण कई आशिक थे।

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर आज रिलीज किया जा चुका है। जैसा कि आप जानते हैं आयुष्मान की ये फिल्म साल 2019 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान ने करम और पूजा का दोहरा किरदार निभाया था। जिसमें वो दिन में एक साधारण से लड़के करम थे, लेकिन रात होते ही कॉल सेंटर में काम करने वाली पूजा बन जाते थे। जो कि रात में तन्हा और अकेले मर्दों से फ़ोन पर प्यार भरी बातें करती थी। पूजा के इस कारण कई आशिक थे। अब एक बार फिर आयुष्मान अपनी इस सफल फिल्म का सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस टीजर में खास!

ड्रीम गर्ल के टीजर में पूजा सुर्ख लाल रंग की साड़ी में कमर मटकाकर चलती हुई नजर आ रही है और बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल का म्यूजिक ‘मेरे दिल का टेलीफोन’ सुनाई दे रहा है। हालांकि इस टीजर में पूजा का चेहरा नहीं रिवील किया गया है। लेकिन पूजा की मदहोश कर देने वाली अदाओं ने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अब फैंस फिल्म और इसके ट्रेलर दोनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ इस बार अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म को राज सांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया गया है। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version