News Room Post

Tv Serials Update 23 January 2023: नशे में धुत होकर अभिनव के सामने सच उगलेगा अभिमन्यु! तो प्रीता को मिला अपना बिछड़ा करण

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि एक शादी में अक्षरा और अभिमन्यु दोनों की मुलाकात दोबारा हो जाती है, जहां अक्षरा गलती से अभिमन्यु का हाथ पकड़ लेती है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन लुथरा हाउस का नया मालिक बन चुका है और वो इस बात की अनाउंसमेंट करता है।

नशे में धुत होगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नीला अम्मा अभिमन्यु को शादी में शामिल होने के लिए कहती है लेकिन अभिमन्यु मना करता है लेकिन अम्मा के जोर देने पर वो मान जाता है। हालांकि अभिमन्यु बीच-बीच में रिश्तों का ताना अक्षरा को देता है। जिसके बाद अभिनव अभिमन्यु  को हिमाचली लुक देता है। दोनों सेम तरह के कपड़े पहनते हैं और इसी बीच अभीर अभिमन्यु से पूछता है कि वो उसके पापा से गुस्सा क्यों हैं, जबकि उसके पापा बहुत सीधे हैं। वहीं अक्षरा अभिमन्यु को अभिनव समझ लेती है और कहती है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखिए और अभिमन्यु उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अभिमन्यु ये बातें सुनकर हर्ट हो जाता है और वहां से निकल जाता है। जिसके बाद वो कपड़े बदलकर शादी में शामिल होता है और बार-बार अक्षरा से टकराता रहता है। आने वाले एपिसोड में अभिनव और अभिमन्यु एक साथ बैठकर पीते हैं और अभिमन्यु नशे की हालत में अक्षरा का नाम लेता है।

प्रीता के सामने आया अर्जुन का सच

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन बताता है कि वो अब लुथरा परिवार का मालिक है जिसके बाद सभी लोग उसपर भड़क जाते हैं। करिश्मा राखी को कोने में लेकर समझाती है कि जिसे आप अपना करण मान रही है, वो सही इंसान नहीं है। कल को हमें उसकी वजह से बेघर होना पड़ेगा। राखी दावे के साथ कहती है कि अर्जुन ऐसा कभी नहीं करेगा और वो सिर्फ बताने आया है। प्रीता अर्जुन से कहती है कि एक तरफ हमारे प्रति प्यार दिखाते हो और दूसरी तरफ ये सब। अर्जुन कहता है कि ये सब सिर्फ बिजनेस है। जिसके बाद काव्या अर्जुन पर कुछ गिरा देती है और अर्जुन खुद को साफ करने के लिए करण के कमरे में जाता है और हर चीज को देखता है। इस दौरान राखी उसकी वीडियो बना लेती है। उधर प्रिंगर प्रिंट की रिपोर्ट भी आ जाती है जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव आता है। ये सुनकर प्रीता चीख पड़ती है।

Exit mobile version