News Room Post

Oscar Awards 2022: ऑस्कर अवॉर्ड में Dune का जलवा, भारत की Writing With Fire चूकी

नई दिल्ली। ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है।  कैलिफोर्निया स्थ‍ित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में कल से ही कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। हालांकि भारत में  ऑस्कर की ब्रॉडकास्टिंग आज से शुरू हुई है। इस बार Amy Schumer, Regina Hall और Wanda Skyes अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे हैं। बात करें बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी की तो भारतीय डॉक्यूमेंट्री  फिल्म Writing With Fire अवॉर्ड से चुक गई है। इस कैटेगरी में Summer of Soul ने अपना दबदबा  बनाया है।  डॉक्यूमेंट्री फिल्म Writing With Fire को इस बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था हालांकि फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई।

Dune का जलवा कायम

वहीं  ऑस्कर अवॉर्ड में Dune का जलवा कायम है।  Dune ने 11 श्रेणियों में से अब तक 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने अब तक बेस्ट विजुअल इफेक्ट कैटेगरी,सिनेमैटोग्राफी,बेस्ट साउंड कैटेगरी समेत बेस्ट एडिटिंग कैटेगरी में कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं ‘द पावर ऑफ द डॉग’ के लिए जैन कैंपियन को  बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। कैटेगरी में  स्टीवन स्पीलबर्ग,रुसुके हमागुची,केनेथ ब्रनाघ समेत कई दिग्गज डायरेक्टर नॉमिनेट थे हालांकि जैन कैंपियन ने बाजी मार ली है। वहीं ‘CODA’ को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा West Side Story के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अरियाना डी बोस को मिला है।


विल स्मिथ ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

वहीं किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ को  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। विल स्मिथ ने किंग रिचर्ड के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता। इसके कैटगिरी के लिए डेनजेल वाशिंगटन – द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ, जेवियर बार्डेम – बीइंग द रिकार्डोस, बेनेडिक्ट कंबरबैच – द पावर ऑफ द डॉग और एंड्रयू गारफील्ड – टिक, टिक … बूम! भी नॉमिनेटेड थे। हालांकि विल स्मिथ ने बाजी मार ली है।The Eyes of Tammy Faye के लिए जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं Billie Eilish ने नो टाइम टू डाई के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता है। ये अवॉर्ड उन्हें बेस्ट कैटेगरी ओरिजिनल सॉन्ग के लिए मिला है। इसके अलावा क्रूएला के लिए जेनी बियावैन को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है।

Exit mobile version