News Room Post

Priyanka- Nick Video: अपने कॉन्सर्ट के दौरान निक ने खुल्लम-खुल्ला किया प्रियंका के साथ रोमांस, एक्ट्रेस ने भी मटकाई अपनी कमर, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेशक एक लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं और इनकी जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। प्रियंका और निक दोनों ही अपने-अपने एक्टिंग और सिंगिंग के फिल्ड में काफी सफल हैं और हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं। PeeCee हमेशा जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए टाइम निकालती हैं। कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका के वीडियोज इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट से प्रियंका के वीडियोज सामने आये हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

मौक़ा था ऑस्टिन में हो रहे द जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट का… जहां पर प्रियंका चोपड़ा हौसलाअफजाई करने पहुंची थी। इस कॉन्सर्ट से प्रियंका और निक के काफी क्यूट मोमेंट वीडियोज सामने आये हैं। वीडियोज में प्रियंका निक के धुनों पर थिरकती नजर आ रही हैं। अब ये वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

जोनास ब्रदर्स के ऑस्टिन कॉन्सर्ट के वीडियो, को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के फैन पेजों द्वारा शेयर किया गया है। इन वीडियोज में निक को प्रियंका के सामने ‘व्हेन यू लुक मी इन द आइज़’ और ‘लव हर’ गाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस स्टेज के करीब नीचे खड़ी थीं। आप वीडियोज में देख सकते हैं कि कैसे गाना गाते हुए निक की नजर सबसे ज्यादा अपनी वाइफ प्रियंका पर होती है। एक वीडियो में निक स्टेज से उतरकर प्रियंका का हाथ पकड़ते हुए भी देखे जा सकते हैं। इस सब के दौरान, प्रियंका को कॉन्सर्ट में जोनास ब्रदर्स के गानों पर धमाल मचाते और थिरकते हुए भी देखा जा सकता है।

कपल की इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। लोग प्रियंका और निक के प्यार के तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इसी बीच कल प्रियंका ने ऑस्टिन रवाना होते समय निक के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था ‘Dreamy’ और हार्ट वाला इमोजी भी बनाया था।

Exit mobile version