News Room Post

‘Ek Villain Returns’ Release Date: ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

ek villain 2

मुंबई। साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर थे। इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का ऐलान किया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ (Ek Villain Returns Release Date) है। जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। जिसका ऐलान फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी समेत फिल्म की कास्ट ने सोशल मीडिया पर किया है।

दरअसल, ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया हैं। ये मल्टीस्टारर फिल्म मोहित सूरी ने डायरेक्ट की है। मोहित सूरी इससे पहले कई शानदार फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। जिसमें एक विलेन, मलंग, आशिकी 2, हाल्फ गर्लफ्रेंड, कलयुग और जहर जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। जॉन और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “इस कहानी का हीरो, खलनायक है! हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।”

वहीं तारा सुतारिया और दिशा पटानी ने भी एक जैसी पोस्ट की और लिखा, “आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे। हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।”

निर्देशक मोहित सूरी ने लिखा, “हीरो की कहानी सब जानते हैं। पर विलेन की? हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।”

आपको बता दें कि 2014 में रिलीज हुई ‘एक विलेन’ एक एक्शन थ्रिलर और एक दुखद प्रेम कहानी थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने अहम रोल निभाए थे। फिल्म हिट रही थी और इसका म्यूजिक भी जमकर पसंद किया गया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा था साथ ही इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे।

Exit mobile version