नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वीकेंड का वार यानि रविवार को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान नजर नहीं आए। भाईजान अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से इस हफ्ते होस्ट नहीं कर पाए हैं। इस वजह से इस बार ‘वीकेंड के वार में’ सलमान की जगह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने ली। वहीं इस बार शो में श्रिया पिलगांवकर भी बतौर गेस्ट नजर आईं। बिग बॉस के पिछले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके निशांत भट्ट भी घरवालों के लिए एक टफ टास्क लेकर आए। इसके साथ ही इस बार वीकेंड के वार में जबरदस्त मस्ती और ड्रामे का डोज देखने को मिला। तो चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर का पूरा हाल।
BB stage on fire!?
Iss kamaal jodi ne machaaya dhamaal!?
Watch #WeekendKaVaar streaming free only on #JioCinema! https://t.co/Nfmj7B7MFL
#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2 #KrushnaAbhishek #PoojaBhatt pic.twitter.com/Dp8llnRuiv— JioCinema (@JioCinema) July 16, 2023
जग्गू दादा बने कृष्णा अभिषेक
बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार वीकेंड के वार में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने धमाकेदार एंट्री मारी। कृष्णा ने एक बार फिर पूजा भट्ट को लाल गुलाब दिया। कृष्णा बिग बॉस में जग्गू दादा बनकर आए। कृष्णा का ये जग्गू दादा अवतार हर बार फैंस को बहुत पसंद आता है।
It’s the season of love as Ishq-E-Nadaan takes over Bigg Boss OTT!❤️?
Catch this moment in #WeekendKaVaar tonight at 9pm. Streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BiggBossOTT2 #BBOTT2onJioCinema #IshqENadaan #IshqENadaanOnJioCinema @beingsalmankhan @ShriyaP pic.twitter.com/1bm47HmSOz
— JioCinema (@JioCinema) July 16, 2023
भारती ने जद के साथ किया सिजलिंग डांस
कृष्णा ने जब पूजा भट्ट के साथ डांस किया तभी भारती सिंह ने तपाक से कहा कि वो भी जद के साथ डांस करेंगी। इसके बाद दोनों ने रवीना टंडन के ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस किया। वहीं भारती की बातें पूजा भट्ट ने जद को ट्रांसलेट कर बताई।
Bohot hue taunts, ab baari hai pyaar ki!?
Will Shriya be able to ignite ishq wala love in the BB house??
Watch #WeekendKaVaar streaming free only on #JioCinema! https://t.co/Nfmj7B7MFL
#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2 #ShriyaPilgaonkar pic.twitter.com/oiYqZ6mJWd— JioCinema (@JioCinema) July 16, 2023
निशांत भट्ट की हुई घर में एंट्री
बॉलीवुड के पिछले सीजन में नजर आ चुके निशांत भट्ट अपने गाने की प्रोमशन के लिए बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में आए और अपने साथ जहरीला टास्क भी लाए। निशांत के टास्क के दौरान बेबीका और मनीषा ने एक दूसरे के लिए जमकर जहर उगला। तो वहीं इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आशिका भाटिया और घर में पहले से मौजूद जिया शंकर का भी झगड़ा देखने को मिला। जिया ने आशिका को कड़वी जुबान और पलटू का जूस पिलाया। तो वहीं आशिका ने अविनाश को बोरिंग बता दिया।
#AbhiYa blessing our feed with this adorable moment?
Catch this moment in #WeekendKaVaar tonight at 9pm. Streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BiggBossOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan @ShriyaP@heyshankar_ @fukra_insaan pic.twitter.com/1Aca9sXtyH
— JioCinema (@JioCinema) July 16, 2023
बेबिका और एल्विश तो अभिषेक मल्हान का जिया के साथ रोमांटिक डांस
इस हफ्ते वीकेंड के वार में श्रिया पिलगांवकर ‘इश्क-ए-नादान’ का प्रमोशन करने पहुंची। श्रिया ने घर में जोड़ियां बनाई और पेपर डांस करने को कहा। इस टास्क के दौरान एल्विश-बेबीका और अभिषेक-जिया का रोमांटिक डांस देखने को मिला। इस टास्क में अभिषेक और जिया विनर रहे।
Monday morning blues!?
Who’s complaining though? Bigg Boss OTT hai na!?
Watch #BBOTT2 24 hours live feed on #JioCinema for free!https://t.co/Nfmj7B7MFL
#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2#ManishaRani #AashikaBhatia #JadHadid #JiyaShankar pic.twitter.com/35FMc0mmzZ— JioCinema (@JioCinema) July 17, 2023
नहीं हुआ इस हफ्ते किसी का एलिमिशेन
भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने घरवालों को राहत देते हुए बताया कि इस हफ्ते किसी का भी एविक्शन नहीं होगा। यानि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं गया।