News Room Post

Bigg Boss OTT 2: आशिका के कपड़ों को लेकर एल्विश हुए जजमेंटल फिर होना पड़ा नॉमिनेट, 5 अन्य सदस्यों पर भी लटकी एलिमिनेशन की तलवार

नई दिल्ली। सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज ने जहां धमाल मचा रखा है। वहीं शो में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट भी कांटे की टक्कर दे रहे हैं। साथ ही कई ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं जो घर के अंदर प्यार की पींगे भी बढ़ाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कल के दिन घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ था इस टास्क में सबने एक दूसरे के बारे में खूब जहर उगला। तो चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर का पूरा हाल।

किससे किसका चल रहा?

जैसे की हमने आपको बताया बिग बॉस में लव एंगल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में फलक और जिया मिलकर अभिषेक को चिढ़ाते हैं। दोनों अभिषेक को आशिका के नाम पर टीज करते हैं। हालांकि, अभिषेक एकदम इंकार कर देते हैं। फिर जिया फलक से कहती हैं कि वो (आशिका) अभिषेक के टाइप की नहीं है, क्योंकि वो स्मार्ट नहीं है। इस पर फलक जिया से कहती हैं कि क्या वो अभिषेक के लिए पजेसिव हो रही हैं, इसपर जिया कहती हैं कि नहीं वो बस बता रही हैं।

घर में खिल रहे हैं प्यार के फूल

उधर किचन एरिया में बेबिका फलक से पूछती है कि उनका प्यार तो ओल्ड स्कूल टाइप का होगा न… यहां बेबिका का इशारा अविनाश की तरफ था। तभी वहां पर अभिषेक आ जाते हैं और वो बेबिका को एल्विश के नाम से चिढ़ाने लगते हैं।

इसके बाद घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें घर में 6 बार गाने बजे और तब एक्टिविटी एरिया में जाकर, जिसके गले में जिस सदस्य का लॉकेट है, उसने उस सदस्य को नॉमिनेट किया। इस प्रक्रिया में एल्विश, आशिका, अविनाश, जद, जिया, और फलक को नॉमिनेट होना पड़ा।

एल्विश को चाहिए ऐसी लड़की

वहीं एल्विश से पूछा जाता है कि उनको कैसी लड़की चाहिए तो बताते हैं कि उन्हें अच्छे नेचर की, साफ दिल की लड़की चाहिए जो बिल्कुल भी घमंडी न हो। बाद में एल्विश मनीषा से कहते हैं कि आशिका जैसे कपड़े पहनती है, वो सही नहीं है। उन्हें पसंद नहीं कि आशिका उनको टच भी करे।

 

Exit mobile version