News Room Post

Emraan Hashmi: 44 साल के हुए इमरान हाशमी, काफी सादगी भरी हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी के पिता का नाम अनवर हाशमी और माता का नाम मायरा हाशमी हैं। इमरान ने साल 2006 में परवीन साहनी से शादी की। परवीन और इमरान दोनों को स्कूल के दिनों से जानते थे, यही से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। हालांकि, जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इमरान हाशमी का इंडस्ट्री में अलग ही पहचान हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में बहुत शानदार फिल्में की हैं। इमरान अक्सर बोल्ड सीन करने के लिए फेमस हैं। एक्टर की फिल्में भले ही थोड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर देती हैं लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी सादगी भरी रही हैं। इमरान रियल लाइफ हीरो हैं, इनका कभी भी किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी से कोई नाता नहीं रहा हैं। एक्टर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 24 मार्च को 1979 को मुम्बई में हुआ था। आइए एक्टर के 44वें जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं-

इमरान हाशमी की पर्सनल लाइफ

इमरान हाशमी के पिता का नाम अनवर हाशमी और माता का नाम मायरा हाशमी हैं। इमरान ने साल 2006 में परवीन साहनी से शादी की। परवीन और इमरान दोनों को स्कूल के दिनों से जानते थे, यही से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। हालांकि, जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया तब इमरान का करियर कुछ भी नहीं ता वह स्ट्रगल ही कर रहे थे। हालांकि, बाद में साल 2002 में इमरान ने महेश भट्ट की फिल्म राज में उन्हें असिस्ट किया। उसके बाद एक्टर ने महेश की फिल्म फुटपाथ से डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्टर को काफी पसंद किया गया था।

एक्टर की फिल्में

इमरान हाशमी की फिल्मों के बारे में बात करें तो इन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इमरान को फिल्मों में ‘सीरियल किसर’ के नाम से भी जाना जाता हैं। अभिनेता ने आवारा, जन्नत, हमारी अधूरी काहानी, आशिक बनाया आपने, राज रिबूट, मर्डर जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। इमरान, अक्षय कुमार के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आए थे। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी। अब इमरान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 हैं।

बेटे ने 5 साल बाद दिया था कैंसर को मात

इमरान खान अपनी पत्नी और बेटे अयान से काफी प्यार करती हैं। एक्टर के बेटे अयान जो महज तीन साल के थे तब उन्हें को कैंसर हुआ था जिसकी वजह से एक्टर काफी टूट गए थे लेकिन 5 साल बाद बेटे अयान ने कैंसर को मात दे दी थी। इमरान ने ट्वीट कर अपने बेटे के इस जंग को जीतने के बाद एक पोस्ट साझा किया था और लिखा था कि आज इस गंभीर बीमारी  के 5 साल बाद अयान को कैंसर मुक्त घोषित किया गया है। यह काफी यात्रा रही है। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सभी कैंसर सेनानियों के लिए प्यार और प्रार्थनाएं, आशा और विश्वास एक लंबा रास्ता तय करता है। आप इस लड़ाई को जीत सकते हैं!!!

Exit mobile version