News Room Post

Mumbai: मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का बीमारी के बाद निधन, मुंबई में जूहू के अस्पताल में थे भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड और बांग्ला सिने जगत के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने जूहू के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर के हवाले से ये खबर दी है। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी काफी दिनों से बीमार थे और यहां उनका इलाज चल रहा था। बीते दिनों गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद हिन्दी सिनेमा जगत को बप्पी लहरी के निधन से काफी धक्का लगा है। साल 2014 में कुछ शरारती तत्वों ने बप्पी दा की मौत की खबर उड़ा दी थी। तब अफवाह फैली थी कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे ते। बाद में बप्पी लहरी को खुद सामने आकर बताना पड़ा कि वो ठीक हैं।

अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बप्पी दा की उम्र करीब 70 साल थी। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहरी पिछले काफी समय से बीमार थे। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियों समेत गहने पहनने से उनकी अलग ही पहचान थी। बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है। डिस्को डांसर फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाने गाकर और इस फिल्म का संगीत बनाकर वो चर्चा में आ गए थे।

Exit mobile version