News Room Post

Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन के मौके पर फैंस दे रहे बधाई

priyanka chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ग्लोबल आइकन के नाते उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। आज वो हिंदी सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। छोटे से शहर में जन्मी प्रियंका आज देश और विदेश में जाना-पहचाना नाम हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्रीज से उनके दोस्त और चाहने वाले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं साथ ही उनपर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।

आज के समय में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं।

Exit mobile version