News Room Post

Jackie Shroff: फैंस जैकी श्रॉफ को इस तरह कर रहे B’day विश, पत्नी बोली ‘अल्टीमेट हीरो’…

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 फरवरी 1957 को वालकेश्वर, मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के एक्शन और रोमांटिक हीरो रहे जैकी श्रॉफ ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 250 फिल्मों में कम कर अपने अभिनय के जरिए लोगों को दीवाना बानाया है। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर अपना रुख मोड़ दिया। उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी अपने पिता को बेहद अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, आपको 18वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। फैंस भी टाइगर की पोस्ट को बेहद पंसद कर रहे हैं।

जैकी के फैंस भी उन्हें अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। देखिए

Exit mobile version