News Room Post

अक्षरा सिंह के किलर डांस मूव्स पर आया फैंस का दिल, एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

Akshara Singh Latest Reel Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की ड्रेस और खूबसूरती दोनों देखने लायक है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा सिंह ऑरेंज कलर की हॉल्टर शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जो की बेहद स्टाइलिश है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी रेगुलर रील और फोटोज पोस्ट कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने इन दिनों एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काीड्रेस और अदाएं दोनों देखने लायक है तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की ड्रेस और खूबसूरती दोनों देखने लायक है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा सिंह ऑरेंज कलर की हॉल्टर शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जो की बेहद स्टाइलिश है। अक्षरा सिंह इस ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। इसके साथ लो बन, स्मोकी आईज, ईयररिंग, न्यूड मेकअप और लिपस्टिक से एक्ट्रेस ने अपने लुक कंप्लीट किया है।

अक्षरा इस वीडियो में अपने हालिया रिलीज गाने ”जोगीरा सा रा रा रा” पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह का किलर मूव्स उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। नेटिजंस एक्ट्रेस के लुक और डांस दोनों की तारीफ़ करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि अक्षरा सिंह का ये होली स्पेशल गाना ”जोगीरा सा रा रा रा” हाल ही में रिलीज किया गया था। इस गाने में अक्षरा के साथ टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह नजर आये हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।

Exit mobile version