नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की देशभर में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को साठ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस का मन बहलाती रहती हैं। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ और चुनिंदा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर सर्दियों में भी आपके पसीने छूट जाएंगे।
अक्षरा सिंह की तस्वीर:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस का ग्लैमर देखते ही बन रहा है। अक्षरा दरअसल 2025 का अपना पहला डांस सेशन अटेंड करने पहुंची थी। रेड लूज टी-शर्ट और जॉगर में अक्षरा बेहद कूल नजर आ रही हैं। कैप और खुले बालों में अक्षरा का स्लेयर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह के गाने ”दुबले पिया” ने यूट्यूब पर 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ”मेरे दुबले पिया” को अक्षरा सिंह के ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। रौशन सिंह ने इस गाने को अपना म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ लोकेश साहनी नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह के कई गाने हाल ही में रिलीज हुए हैं जो इनदिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। एक्ट्रेस का गाना ”तेजपत्ता” हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ अंशुमान सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का ये गाना फ़िलहाल खूब पसंद किया जा रहा है।